फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहकारी आवास समिति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद् सहकारिता अनुभाग, मुख्यालय लखनऊ के अधिकारियों पर सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों से साठगांठ करने और समिति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश आवास एवं शहरी नियोजन के सचिव को शिकायती पत्र भेजा है। उनका आरोप है कि समिति के अधिकांश सदस्य एक ही परिवार से हैं। सहकारी आवास समिति का मूल उद्देश्य अपने सदस्यों को आवास एवं आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना है। इस समिति ने आज तक अपने किसी भी सदस्य को कोई आवास एवं आवासीय भूखंड उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें