फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लडकी का अपहरण का प्रयास के प्रयास का आरोप

Sat, 24 Jan 2026 10:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में गांव के ही तीन युवकों पर उसकी बेटी को अश्लील मैसेज भेजने, अपहरण का प्रयास करने और मुंह पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री कोचिंग के लिए आती जाती है। गांव के ही तीन युवक उसको परेशान कर रहे हैं। आरोपियों ने लडकी के फोटो ले रखे हैं। जिनको लेकर उसकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न करते आ रहे हैं। मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। 22 जनवरी को तीनों आरोपियों ने गाडी में खींचकर लडकी के अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। आरोपी मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने कहा कि वह इतनी परेशान है कि आत्महत्या तक प्रयास किया, लेकिन पति के आईसीयू में भर्ती होने के कारण आत्महत्या नहीं की। आरोपियों के मैसेज लडकी के मोबाइल में मौजूद हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें