फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सलेमपुर दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, दो महिला हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सलेमपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के नाम पर दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद के बाद मेराज इकबाल पक्ष में हुई फायरिंग में मेहराज व इकबाल की पत्नी अफरोज दोनों की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पहले पुलिस ने मृतक अफरोज व मेराज सहित दोनों पक्षों के 13 लोगों को नामजद करते हुए हत्या व बलवा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कई लोगों को नामजद करते हुए हत्या सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस केवल इकबाल को ही गिरफ्तार कर सकी थी। बाकी तीनों मामलों में सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं पुलिस ने पूछताछ के नाम पर दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। उधर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें