संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुशीला जसवंत राय अस्पताल के सामने कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में उपचार के दौरान गौरव चौधरी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नंगला बट्टू सिविल लाइन और हाल निवासी ईशापुरम सिखेड़ा रोड कसेरुखेड़ा निवासी अमर को पुलिस ने रिमांड पर लिया। रिमांड में पुलिस ने हेलमेट बरामद किया है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गौरव चौधरी एवं उनके मित्र सनी कुमार की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी गई थी। आरोप है कि बाइक चालक अमर ने हेलमेट और मुक्कों से गौरव चौधरी के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। साक्ष्य संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी अमर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद जेल भेज दिया गया था। कोर्ट से पांच घंटे का रिमांड मंजूर किया गया। वहीं, दूसरी ओर अमर के अधिवक्ता संजीव उर्फ संजू राणा ने अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष रखा है कि वीडियो में हेलमेट से कोई वार नहीं किया गया तो ऐसे में पुलिस ने हेलमेट की बरामदगी किस आधार पर दिखाई है। रिमांड के दौरान अधिवक्ता संजीव उर्फ संजू राणा, सुनील कुमार शर्मा भी साथ रहें।