किठौर। एक माह पूर्व हसनपुर कलां के श्री रामचद्र सहाय एंक्लेंव कॉलोनी में सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर का सामान लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित चल रहे सरधना के गांव खिर्वा जलालपुर निवासी महताब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी पर विद्युत चोरी के सामान के करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं।