फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे आरोपी ने सगी बहन को मारी गोली, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Thu, 24 Aug 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सगी बहन को गोली मारी
विज्ञापन
एक परिवार के दो भाईयों में बृहस्पतिवार को ऐसा विवाद हुआ कि गोलियां चल गई। गोकशी मामले में फरार चल रहे युवक (सहसीन) ने अपने सगे भाई पर तमंचा तान दिया। वहीं विवाद बढ़ता देख बहन (आबिदा) दोनों भाईयों को समझाने के लिए बीच में कूद पड़ी। लेकिन, उसे क्या पता था कि उसकी मौत उसे पुकार रही हैं। बताया जाता है कि गोकशी मामले में आरोपी भाई ने जैसे ही गोली चलाई तो वह उसकी बहन को लग गई। अस्पताल ले जाते कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला मुजफ्फरनगर के पावली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


युवती की लाश देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवती के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। लेकिन वहीं गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई सहसीन मौके से फरार हो गया। खास बात यह है कि पुलिस पहले ही आरोपी की तलाश कर रही थी क्योंकि उसके खिलाफ गोकशी मामले में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें