फलावदा। गांव खालिदपुर,खाता के जंगल में बुधवार देर रात पुलिस ने गोकशी के प्रयास में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि गांव खाता,खालिदपुर के जंगल में कुछ बदमाश गोवंश के पैर बांधकर उसके काटने की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी जुनैद के कब्जे से औजार व निराश्रित गोवंश बरामद की है। जुनैद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। गोवंश को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने मौके से एक कार भी कब्जे में ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद