सरूरपुर। थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल स्थित किसान के नलकूप पर हुई चोरी के मामले में थाना पुलिस ने आरोपी राकिब निवासी हर्रा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हर्रा कस्बे के बाहरी छोर पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत लिया। पूछताछ में आरोपी ने किसानों के नलकूपों पर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्याय खिलासत में जेल भेज दिया गया हालांकि पुलिस अभी भी बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद