फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साले को फंसाने की साजिश में खुद पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते अपने साले को झूठी प्राथमिकी में फंसाने की साजिश रचने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने साले को फंसाने की नीयत से खुद पर फायरिंग कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के अनुसार, खेड़ा बलरामपुर निवासी रोहित कुमार का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। बीच-बचाव करने पहुंचे पत्नी के भाई से भी उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद रोहित ने साले को फंसाने की नीयत से अवैध तमंचे से स्वयं पर फायरिंग कर ली और घटना को वास्तविक हमला दर्शाकर पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई।

बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खुद पर फायरिंग कर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गगोल तीर्थ मोड़ के पास युवक को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक के बयान संदिग्ध पाए गए। पुलिस की सख्ती के बाद उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर ग्राम खेड़ा बलरामपुर के जंगल क्षेत्र में स्थित एक टीनशेड और तौल केंद्र के पास छिपाकर रखा गया अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया। तमंचे की नाल से एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें