फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला तिहाई अशोक की लाट निवासी एक महिला ने 1 सितंबर को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मोहल्ले के ही शाहरुख (33) ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी शाहरुख को अटौरा रोड बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें