किठौर। पुलिस ने सरेराह मोबाइल पर नग्न महिला का अश्लील वीडियो तेज आवाज में चलाने के मामले में कस्बा के मोहल्ला हरिजनों वाला निवासी नाजिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी सरेराह नग्न महिला का वीडियो चला रहा था। इस से वहां से गुजर रही महिला शर्मसार हो रही थी। सूचना पर मिशन शक्ति टीम ने नाजिम को मौके से गिरफ्तार कर उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।