फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को मेरठ सिटी रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 6 सितंबर को युवती ने हस्तिनापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव गणेशपुर निवासी हर्षवर्धन (22) ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो को गांव के लोगों को दिखाने और सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर वीडियो के माध्यम से दबाव बनाकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हर्षवर्धन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस को आरोपी के मेरठ सिटी रेलवे जंक्शन पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें