सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ गांव निवासी आरोपी इरफान शारीरिक शोषण का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी को पिछले पांच दिन से तलाश में थी। बीते रविवार को एक गांव निवासी तीन साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव निवासी आरोपी उसे बहला कर पास ही एक खाली प्लॉट में ले गया। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किया। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िऊॅत पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को गांव के बाहरी छोर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।