फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार चढ़ाकर मां-बेटे की हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सिवाया के पास द्वारिकाधाम कॉलोनी में चार दिन पहले बच्चे को साइड मारने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे से मारपीट और कार चढ़ाकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी रचित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
द्वारिकाधाम निवासी दीपक ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि कॉलोनी निवासी मनमोहन का छह वर्षीय बेटा कुणाल रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान कार सवार रचित, सागर, अक्षित भारद्वाज और अनिल कश्यप ने उसे साइड मार दी। दीपक ने कार धीमी गति से चलाने की बात कही तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसकी मां अनुराधा चौधरी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और कार चढ़ाकर दोनों को कुचलने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घायल अनुराधा को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में फरार आरोपी रचित को मेरठ में जसवंतराय अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें