फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट कर युवक से बाइक व नकदी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बिनौली-सरधना रोड पर स्थित मंडी समिति के पास सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी मतलूब पुत्र महबूब के साथ मारपीट कर दी। आरोपी पीड़ित की बाइक व जेब में रखे साढ़े 19 हजार रुपये भी छीन कर ले गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मतलूब ने तहरीर में बताया के रविवार को वह मंडी समिति के पास अपनी बाइक की सर्विस करा रहा था। सर्विस का कार्य पूरा होने पर जब वह घर पर जाने लगा तो इसी कस्बा सरधना निवासी आरोपी मौके पर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है आरोपी उसकी जेब में रखे नकदी व बाइक को छीन कर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें