फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ने की फसल में आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिंदौड़ी में पुरानी रंजिश में वारदात करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। चिंदौड़ी गांव में मंगलवार शाम गन्ने की फसल में आग लगने से किसान को नुकसान हो गया। पीड़ित किसान ने गांव के ही एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते खेत में आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

चिंदौड़ी निवासी अनिल पुत्र जसवंत के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे उसके गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। आरोप लगाया कि गांव के व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते फसल में आग लगाई है। पीड़ित का कहना है कि खेत में आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा तो गन्ने की फसल जल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि आग लगने के कारणों और युवक पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें