फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने थाना पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र में घायल गाय का उपचार कर लौटने के दौरान पुलिस ने रोका
विज्ञापन

पुलिस बोली- एक बाइक पर सवार थे तीन लोग, कार्यकर्ता बोले, गाय उठाने के लिए गए थे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने दो सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप लगा शनिवार रात हंगामा किया। कार्यकर्ता देहली थाने पर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियोें पर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि घायल गाय का उपचार कर लौट रहे कार्यकर्ताओं से सिपाहियों ने अभद्रता की। हालांकि पुलिस का कहना है कि एक बाइक पर तीन सवार होने के कारण उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन

महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता माधवपुरम निवासी मिट्ठू, अक्षय और उनके एक साथी को कार्यकर्ता विशाल ने सूचना दी थी कि एक गाय घायल हो गई है। गाय को संभालने के लिए अधिक लोगों की जरूरत थी। इसके चलते तीनों एक बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड पर चले गए। गाय का उपचार करने के बाद तीनों रात नौ बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहली गेट थाना क्षेत्र में सिपाहियों ने रोका। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की उन्हें जानकारी दी। आरोप है कि गाय के उपचार कर लौटने की जानकारी दी। इसके बाद वह अभद्रता करने लगे और उन्होेंने तीन सवारी का चालान कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीओ इस संबंध में कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें