फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चुराई गई नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थैले से पैसा चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को चुराई गई नकदी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गांव तिगरी निवासी सोहनवीर सिंह ने थाने में 3 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि गुड मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहा था। रास्ते में कहीं पैसा चुराने वाले गिरोह ने उसके थैले से पैसे चोरी कर लिए। पुलिस ने पैसा चुराने वाले गिरोह के एक पेशेवर चोर जाकिर निवासी निवासी गली नंबर 12 श्यामनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ को अटौरा रोड मिल बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए 2200 रुपये व एक ब्लेड भी बरामद किया। आरोपी पर आर्म्स एक्ट, गैंबलिंग एक्ट आदि के लिसाडी गेट, थाना सदर बाजार, थाना किठौर, थाना नौचंदी, गढमुक्तेश्वर, मुरादाबाद आदि में 25 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें