फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में वांछित को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव अतराड़ा में करीब पांच वर्ष से हत्या के मामले में वांछित एक सिविल मामले में एसडीएम कोर्ट में हाजिर हो गया था। चार दिन पहले मृतक की पत्नी मुकदमे की पैरवी करने गई तो आरोपी ने एसडीएम कोर्ट के बाहर ही उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, खरखौदा पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव अतराड़ा निवासी सीमा पत्नी सुरेंद्र जाटव के अनुसार उसका पति चार फरवरी 2015 को घर से कपड़े लेकर धोबी के यहां गया था। सुरेंद्र रात में घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। दो दिन बाद सुरेंद्र का अधजला शव गांव के कब्रिस्तान स्थित पुरानी कब्र में मिला। इस मामले में मृतक की पत्नी ने राजकुमार पुत्र गंगाशरण निवासी रजपुरा, रविंद्र पुत्र तेजा जाटव, अमित पुत्र चंद्रप्रकाश, चंद्रप्रकाश पुत्र नंदकिशोर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कुछ आरोपी तो पेश हो गए थे तथा कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्त रविंद्र पुत्र तेजा फरार चल रहा था। पुलिस ने रविंद्र के मकान की कुर्की कर ली थी। पीड़ित सीमा के अनुसार चार दिन पहले जब वह मुकदमे में पैरवी करने गई तो रविंद्र एसडीएम कोर्ट के सामने मिला। उसने हत्या के मामले में पैरवी नहीं करने का दबाव बनाया। आरोप है कि पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को पता चला कि रविंद्र सिविल के मामले में पेश हो रहा है। उसने तुरंत पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कराकर खरखौदा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें