फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के अनुसार विद्यार्थियों को बुलाएं स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाल के अनुसार विद्यार्थियों को बुलाएं स्कूल
विज्ञापन

मवाना। जिलाधिकारी के. बालाजी ने मवाना खुर्द स्थित डायट और गांव किशनपुर बिराना स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मवाना खुर्द स्थित डायट पर पहुंचे। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया तथा खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार, बच्चों को विद्यालय बुलाया जाए तथा उन्हें अच्छी व गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाए। उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
इसके बाद डीएम गांव किशनपुर बिराना स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से गणित, अंग्रेजी व हिंदी के प्रश्न पूछे, जिसका सही उत्तर बच्चों द्वारा दिया गया। ब्लैक बोर्ड पर बच्चों से गणित का सवाल हल कराकर देखा। साथ ही विद्यार्थियों से उनका लक्ष्य पूछा। अध्यापकों को न्यूज पेपर मंगाकर बच्चों को पढ़वाने, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। बच्चों से मिड डे मिल के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा/प्रभारी डाइट राजेश सिवाच, बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र ढाका व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर जताई नाराजगी
कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के दौरान कक्षा में छात्र-छात्राएं बिना मास्क के बैठे मिले। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। तुरंत अपनी गाड़ी से मास्क मंगाकर सभी बच्चों को मास्क लगवाए। शिक्षकों को निर्देश दिए कि बिना मास्क के कोई भी बच्चा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें