फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे दो कांवड़ियों की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

Mon, 06 Aug 2018 07:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में एनएच-58 पर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। दोनों कांवड़िए बाइक से गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार देर रात मेरठ में दिल्ली के दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर जानी थाना क्षेत्र में वनवे ट्रैफिक के चलते सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 2:30 बजे की है।

गौतमपुरी दक्षिण दिल्ली निवासी राधे (25) पुत्र कालीचरण और मोनू (27) पुत्र बुद्ध प्रकाश बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। रविवार देररात करीब 3 बजे जानी बाईपास पर सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर जानी प्रेमचंद शर्मा और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं एसपी राजेश कुमार कहना है कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी चालक रवि निवासी नानौता सहारनपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें