फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी के जन्म के बाद महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली मधु ने बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल वालों पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। गौतमनगर की रहने वाली मधु अपने परिजनों के साथ बुधवार को एसएसपी पहुंची। मधु ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले शिवपुरम निवासी भोपेंद्र के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में दो लाख नकदी और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद ससुराल वालों के जुल्म और बढ़ गए। बेटी पैदा होने से नाराज ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। जनसुनवाई कर रहे सीओ संतोष सिंह ने मामले में जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें