इस दुर्घटना के बाद वहां कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान कार से हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे पवन, रवि व मोनू निवासी दिल्ली भी घायल हो गए। तीनों शादी में ढोल बजाकर दिल्ली लौट रहे थे। इसके अलावा एक अन्य कार में सवार दिल्ली उत्तम नगर निवासी निर्दोष गुप्ता, रितु व नेहा भी घायल हो गए। घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक बाइक सवार दो युवक भी डंपर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जैसे तैसे यातायात सुचारू कराया।
सीओ राजेश कुमार का कहना है कि दुर्घटना में शाहरुख समेत दो युवकों की मौत की पुष्टि हुई है। दोनों मेरठ के श्यामनगर निवासी हैं। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक फरार है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
तत्काल मदद मिलती तो न जाती जान : अखलाक
मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के मुताबिक दुर्घटना के बाद घायलों को यदि समय से मदद मिल जाती तो दोनों की जान बच सकती थी। घायल मदद की गुहार लगाते रहे पर हाईवे पर किसी ने गाड़ी ही नहीं रोकी। सूचना मिलने पर आनन फानन में वह पहुंचे और पुलिस भी, लेकिन पर तब तक देर हो चुकी थी। कोहरे में शाहिद अखलाक की गाड़ी भी रास्ते में कई बार वाहनों से टकराते टकराते बची। उन्होंने अपील की है कि यदि इस तरह कोई एक्सीडेंट हो तो लोग मदद करें। इससे किसी की जान बच सकती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/