फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मेरठ में फिर बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी कार, तीन युवक बाल-बाल बचे, प्रशासन की लापरवाही उजागर

Thu, 29 Jan 2026 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। कार में सवार तीन युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद खुले नालों को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
मेरठ में खुले नाले में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरी। कार में सवार तीन युवक नाले में फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि कुछ ही समय में तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: नवीन मंडी की 100 से अधिक दुकानों पर लटकी निलंबन की तलवार, आवंटन होगा रद्द, सामने आई ये वजह

गंभीर चोट से बचे युवक, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार हादसे में किसी युवक को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले नालों को लेकर लोगों में नाराजगी
हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खुले नालों के चलते पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें