फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमिक कैलेंडर नहीं हुआ जारी, नया सत्र आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
एकेडमिक कैलेंडर नहीं हुआ जारी, नया सत्र आज से
विज्ञापन

- हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं की तारीख बदलने के संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। यूपी बोर्ड के स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए शैक्षणिक सत्र को लेकर असमंजस की स्थिति है। विभाग ने अभी तक एकेडमिक कैलेंडर भी जारी नहीं किया है। वहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
बृहस्पतिवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। एक अप्रैल से स्कूल तो खुलेंगे लेकिन क्या पढ़ाएंगे विभाग की तरफ से इसकी जानकारी नहीं दी गई है। दरअसल, विभाग की तरफ से पाठ्यक्रम जारी होता है। किस माह में क्या पढ़ाना है। वहीं बोर्ड की तरफ से यह भी बताया जाता है कि उन्हें किन प्रकाशकों की किताबें खरीदनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने अभी तक प्रकाशकों की सूची भी नहीं भेजी है। जो माहवार पाठ्यक्रम जारी किया है, उसमें जुलाई से मार्च तक का ही पाठ्यक्रम दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि जो भी पाठ्यक्रम जारी हुआ है उसे सभी स्कूलों को उपलब्ध करा दिया गया है। बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी आएगी तो वह भी स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल एक अप्रैल से ही सत्र शुरू करने के निर्देश हैं। 8 वीं तक की छुट्टी है, 9वीं से 12 वीं तक विद्यार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें