फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी की रानी लक्ष्मीबाई नगर की कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
एबीवीपी की रानी लक्ष्मीबाई नगर की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। स्रोत : एबीवीपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ महानगर भाग-3 (माधवपुरम) रानी लक्ष्मीबाई नगर की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। रविवार को माधवपुरम स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में सुलभ गुप्ता को नगर अध्यक्ष, गौरव शर्मा को नगर मंत्री का जिम्मा सौंपा गया। इसके साथ ही 25 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व दिए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. नेहा गर्ग ने कार्यकारिणी घोषित की। द्विविभाग संगठन मंत्री अनुज ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को एबीवीपी की कार्यप्रणाली व उद्देश्यों के बारे में बताया। महानगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। महानगर मंत्री अभिषेक गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। संचालन पार्थ गोयल ने किया। इस अवसर पर सिमरन कर्दम, अमन उपाध्याय, मधुर गोस्वामी, मनन त्यागी, शिवानी, मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें