सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर खुर्द में आरोपियों ने बिट्टू को उसके घर से उठाकर कर जंगल में ले जाकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।
पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बब्लू ने तहरीर में बताया कि रविवार को शाम को उसका भाई बिट्टू घर पर बैठा था। इसी बीच गांव निवासी मनोज अपने दो बेटों व दो अन्य साथियों के साथ पिस्टल लेकर उसके घर में घुस गया। आरोपी उसके भाई बिट्टू को उठाकर अपने साथ जंगल में ले गए। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसके भाई को जमकर पीटा। आरोपियों की पिटाई से उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी पिटाई के बाद मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।