फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ मुहूर्त: वसंत पंचमी पर सजेगी बरात, बजेगा बैंडबाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अबूझ मुहूर्त: वसंत पंचमी पर सजेगी बरात, बजेगा बैंडबाजा
विज्ञापन

मेरठ। वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त में सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ वर्ष 2020 के सर्वाधिक विवाह समारोह होंगे। शहर में 29 और 30 जनवरी को 500 से अधिक शादियां होंगी। शहर के मंडप, बैंड, बग्घी, धर्मशाला, डेकोरेशन, कैटरिंग के पास बुकिंग फुल हैं।
मंडपों में दिन-रात के आयोजन
शहर में लगभग 200 विवाह मंडप हैं। वहीं, धर्मशालाओं और पार्कों को मिलाकर लगभग 550 स्थानों पर विवाह समारोह होंगे। मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के अनुसार ज्यादातर मंडप दिन और रात की शिफ्ट में बुक हैं। महामंत्री देवेंद्र गोयल ने बताया कि कुछ मंडपों में एक ही समय में चार विवाह संस्कार भी होते हैं। बड़ा मुहूर्त होने से दो से तीन माह पहले ही मंडप बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

बैंड और बग्घी पर लाखों खर्च
शहर में सत्तर से अधिक बैंड वाले हैं। जिनकी कई शिफ्ट में बुकिंग हैं। अजंता बैंड के पंकज के अनुसार कई माह पहले ही बैंड बुक हो चुके हैं। बैंड की कीमत 15 हजार से एक लाख रुपये तक है। वहीं, बग्घी के भी घोड़ों के अनुसार रेट होते हैं। बग्घी के रेट पांच हजार से डेढ़ लाख तक हैं।
थीम वेडिंग में पीले रंग की डेकोरेशन
शहर में कई स्थानों पर लोग वसंत पंचमी पर थीम वेडिंग पर शादी समारोह कर रहे हैं। इसमें ड्रेस कोड के साथ कलर सलेक्शन और फूलों की सजावट भी उसी रंग में की जा रही हैं। कंकरखेड़ा बाईपास स्थित एक मंडप में पीले रंग के फूलों से अंदर से बाहर तक सजावट की गई है। साथ ही पीली लाइट का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

फूलों की डिमांड बढ़ी
वसंत पंचमी पर सभी मंदिरों और घरों में फूलों की सजावट की जाती है। साथ ही सर्वाधिक विवाह होने के कारण फूलों के रेट भी बढ़ गए हैं। इसमें गेंदा और गुलाब के दाम बढ़े हुए हैं। गेंदे की गठरी आम दिनों के मुकाबले दोगुना दाम 400 रुपये तक बेची जा रही हैं। लाल गुलाब 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें