फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को फरार आरोपी ने दी धमकी, विवेचक तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता दलित किशोरी को फरार आरोपी समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। एसएसपी डा विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, विवेचक को तलब किया गया है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति का एक परिवार मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा। परिवार के मुखिया ने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले दो आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी का एक खंडहर मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मगर पुलिस ने अब तक सिर्फ प्रवीण नाम के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
दूसरा आरोपी मोहित गांव में खुला घूम रहा है। मोहित पीड़िता और उसके परिजन को समझौता न करने पर परिवार की हत्या की धमकी दे रहा है। वहीं, थाने के एक दरोगा ने किशोरी को धमकाकर एक कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें