गंगानगर। पुलिस ने इंचौली स्थित फार्म हाउस में हुई चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नरेश कुमार के मुताबिक बीते रविवार रात को फार्म हाउस में सबमरसेबिल का तार, स्टार्टर, कॉपर वायर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। मौ. रजा द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर खरदौनी में चौकिंग के दौरान एक टेंपो को रोक गया। टेंपो में फार्म हाउस से चोरी किया सामान मिला। पुलिस ने टेंपो सवार रहमान पुत्र बन्दे, नाजिम पुत्र यासीन, हसीन पुत्र यासीन निवासी गांव सैनी को पकड़ लिया।