खरखौदा। गांव कैली स्थित प्रेम वाटिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने बच्चों साथ होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी।
गांव कैली स्थित प्रेम वाटिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कारवा विशाल त्यागी द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग सह संपर्क प्रमुख दुष्यंत कुमार, खंड संघ संचालक राजकुमार व क्षेत्रीय गौ सेवा प्रमुख पवन (हनुमान) रहे। कार्यक्रम में पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदुओं को अपने सभी त्योहार शांति व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम में रंगों के साथ-साथ फूलों से भी होली खेली गई। कार्यक्रम में प्रेम विद्यापीठ के प्रधानाचार्य कोमल त्यागी ने भी अपने विचार रखें पूर्ण ग्राम इस मौके पर जितेंद्र त्यागी कैली, संजय त्यागी, प्रदीप त्यागी, मोनू बजरंगी, अशोक पोसवाल, पुनीत व अश्वनी त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।