शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्युदय और अन्य खिलाड़ियों का हुआ सम्मान फो
- फोटो : samvad
मेरठ। कृष्णा पब्लिक स्कूल कंकरखेड़ा में सोमवार को इंटर स्कूल चेकमेट चैलेंज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 12 बालक वर्ग में अभ्युदय ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज खेल संघ की ओर से किया गया। इस मौके पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर समेत कई जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मेरठ की अनप्रेडिक्टेबल नाइट चैस एकेडमी को बेस्ट स्कूल का पुरस्कार मिला। इस मौके पर अंडर 12 में अभ्युदय पहले स्थान पर रहे। अंडर 12 बालिका वर्ग में आशिनी जैन ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर एडवोकेट रविंद्र सिंह, अमित चौधरी ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अखिल चौधरी, आरात्रिका सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद