फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अक्षय तृतीया पर आदिनाथ भगवान का अभिषेक, निकाली पालकी यात्रा

विज्ञापन
श्वेतांबर मंदिर में निकाली गई वर घोड़ा यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण रहा। प्रातःकाल मुख्य वेदी में भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधान से संपन्न हुई, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं को शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

क्षेत्र पर विराजमान भाव भूषण महाराज का पड़गाहन कर उन्हें आहार अर्पित किया गया। प्रथम आहार देने का सौभाग्य भी कई श्रद्धालुओं को मिला। भक्तों ने आहारदान की अनुमोदना की। बैंड-बाजों के साथ भव्य पालकी यात्रा बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर कैलाश पर्वत स्थित पारणा मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान की आरती उतारी और भक्ति नृत्य करते हुए गुणगान किया। पालकी उठाने का सौभाग्य विनोद जैन, शैंकी जैन, सुनील जैन, संजय जैन, अनुराग जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं को मिला।
विज्ञापन

प्रवचन में मुनि भाव भूषण महाराज ने भगवान आदिकुमार के कठोर तप और आहार विधि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 399 दिन के उपवास के बाद भगवान आदिनाथ हस्तिनापुर पहुंचे जहां राजा श्रेयांश ने उन्हें गन्ने के रस का आहार कराकर परंपरा की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

इस मौके पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन सहित अनेक पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। गन्ने के रस की व्यवस्था देवेंद्र कुमार, विशाल जैन व दिगंबर जैन प्रसाद द्वारा की गई। संचालन में महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

श्वेतांबर मंदिर में निकाली गई वर घोड़ा यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

श्वेतांबर मंदिर में निकाली गई वर घोड़ा यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें