दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक और निशा रही अव्वल
बहसूमा। गांव अकबरपुर सादात में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक और 200 मीटर में निशा शर्मा ने बाजी मारी।
शुभारंभ रानी नंगला निवासी नीशू पोसवाल ने किया। प्रतियोगिता अकबरपुर सादात निवासी सुशील के आम के बाग में आयोजित हुई। 400 मीटर पुरुष दौड़ में 18 धावकों और 200 मीटर बालिकाओं की दौड़ में 14 धाविकाओं ने प्रतिभाग किया। 400 मीटर में दौड़ में प्रथम रहे अभिषेक को 11 हजार रुपये, द्वितीय रहे सनी छुर को 7,100 रुपये व तृतीय रहे ज्ञानी को 5,100 रुपये की नगद धनराशि भेंट की गई। 200 मीटर में प्रथम रही निशा शर्मा हापुड़ को 3,100 रुपये, द्वितीय रही नेहा चौधरी अकबरपुर सादात को 2,100 रुपये व तृतीय रही नाजरीन को 1,100 रुपये की धनराशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को नंबरदार नौबहार व रविंद्र भाटी ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर सीटू चौधरी, अरुण भाटी, विपिन भाटी, शेखर भाटी, वेदप्रकाश, सुमित, संदीप का सहयोग रहा।