मेरठ। यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 30 अगस्त से सात सितंबर तक जयपुर में किया गया। प्रतियोगिता में अभिनव डोयला ने 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिभाग करते हुए पुरुष टीम वर्ग में रजत पदक जीता। इस मौके पर फॉर बी गन शूटिंग एकेडमी के कोच अमृत गोस्वामी और उनके पिता जितेंद्र ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनव इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। अभिनव के पदक लेने पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, मनीष शर्मा, लीलू ठेकेदार सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो