मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 26 सितंबर प्रयागराज में होगा। इसके लिए सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। नौ सितंबर को मंडलीय ट्रायल सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 3 बजे से और 12 को मंडलीय ट्रायल सुबह 11 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर में होगा। प्रतियोगिता को लेकर 18 को जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 3 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 19 को सुबह 11 बजे से होंगे। संवाद