मेरठ। गाजियाबाद में चल रही अंडर-15 फुटबाल लीग में मेरठ की एबीसीडी क्लब की टीम ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एबीसीडी फुटबाल क्लब मेरठ और मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में एबीसीडी क्लब की टीम ने 2-1 के स्कोर से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेरठ यूथ एकेडमी की टीम ही उपविजेता रही। सोमवार को मेरठ पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। क्लब के संचालक प्रिंस ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। संवाद