फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर में हुई भव्य आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर में हुई भव्य आरती, सजी दीपमाला
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर नई सड़क नानू कंपाउंड मधु नर्सिंग होम के पास प्राचीन शिव मंदिर में आरती और विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में दीप माला सजाई गई। व्यापारियों ने मंदिर के पुनर्निर्माण की शपथ ली।
शास्त्री नगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर पूर्ण रूप से भक्तों का है। मंदिर को अपनी संपत्ति बताने वालों की मंशा को व्यापारी और भक्त पूर्ण नहीं होने देंगे। जिला प्रशासन और पुलिस भी अब शिव भक्तों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दे रही है। शिवरात्रि से पूर्व शिव भक्तों के पक्ष में निर्णय हो जाएगा। इस घटना के संबंध में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी ने कहा कि जिला प्रशासन को तुरंत मंदिर निर्माण की अनुमति देनी चाहिए। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा कमिटी भी बनाई जानी चाहिए। देव विग्रह मंदिर में स्थापित कर भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए व्यापार संघ और हिंदू संगठन तैयार हैं।
विज्ञापन

विजय गांधी ने कहा कि जिलाधिकारी से भी धर्मार्थ कार्य में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। मंदिर में नियमित रूप से आ रहे मनीष शर्मा ने बताया कि हमारी माता जी नियमित रूप से मंदिर में आती थीं। मंदिर टूटने पर उन्हें भी ठेस लगी थी। अब मंदिर निर्माण की जानकारी होने से सभी खुश हैं। आरती में संरक्षक वीरेंद्र शर्मा, बिल्लू, संरक्षक सतीश गर्ग, अशोक सोम, मनीष शर्मा, नरेंद्र राष्ट्रवादी, केके गुप्ता, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें