फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी नौशाद पर रासुका लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी नौशाद पर रासुका लगाने की मांग
विज्ञापन

रोटी पर थूकने वाली वीडियो का मामला
मेरठ। तंदूरी रोटी पर थूके जाने की घटना का बाद शास्त्रीनगर क्षेत्र के होटल व रेस्टोरेंट में खाना खाने वाले लोगों की संख्या घटी है। इससे होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। बुधवार को एक दल इस मामले को लेकर मेडिकल थाने पहुंचा और आरोपी पर रासुका के तहत कार्यवाही करने की मांग की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने कहा कि आरोपी नौशाद के इस कृत्य के बाद लोग होटल व रेस्टोरेंटों से दूरी बना रहे हैं। एक विश्वास ग्राहकों का होटल व रेस्टोरेंट से उठता दिख रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने मेडिकल पुलिस से नौशाद के विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही करने की मांग की है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्राचार जारी है। रासुका की कार्रवाई भी चल रही है। हिंदू संगठन के अलावा भी होटल रेस्टोरेंट संचालक उक्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें