फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना  

Thu, 03 May 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार सुबह से गर्मी के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया। शाम करीब साढ़े चार बजे आई आंधी और बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। आंधी के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अप्रैल के बाद मई में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार सुबह से ही मौसम गर्म था, इससे तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। दोपहर बाद मौसम अचानक बदला तो काले बादल छा गए। इस बीच अचानक तेज आंधी आ गई। आंधी इतनी तेज थी कि होर्डिंग्स और बैनर भी उड़ गए। आंधी इतनी तेज थी कि हाईवे पर लाइट जलानी पड़ी और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बादलों को देखकर लग रहा था कि बारिश तेज होगी, लेकिन बूंदाबांदी के बीच ही मौसम बदल गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 62 और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि लो प्रेशर के दबाव के चलते मौसम बदला है, अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार है। 5 मई से मौसम साफ होगा तो तापमान भी बढे़गा।  

थ्रेसिंग हो गई बंद  
अभी किसानों का खेत में गेहूं पड़ा हुआ है और थ्रेेसिंग का काम चल रहा है। बुधवार शाम अचानक आई आंधी और बारिश के बीच किसानों को थ्रेसिंग बंद करनी पड़ी। ऐसे मौसम में किसानों को गेहूं बचाने की भी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें