उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र शामली शामला गांव के मजरे नयागांव में आन की खातिर एक युवती की हत्या कर शव बिटौड़े में रखकर फूंक दिया। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नया गांव में नाले की पटरी पर शनिवार सुबह केला पत्नी भंवर सिंह गोबर डालने गई तो उसने अपना बिटौड़ा जला देखा। इसकी जानकारी पर उसका पति भंवर सिंह भी मौके पर पहुंच गया और बिटौड़े की राख में एक कंकाल और शव के जले अवशेष देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: पापा कहां गए...उन्हें बुला दो ना: जिम ट्रेनर की मौत पर बार-बार बिलख रहीं मासूम बेटियां, हर किसी की आंखें नम
पुलिस ने जले हुए बिटौड़े के चारों तरफ सीमांकन कर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। कंकाल के अवशेषों को एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया।
अवशेषों से चूड़ी व कंगन भी मिला, जिससे कंकाल महिला का होने की आशंका भी जताई गई। जिस तरह इस घटना की गई उससे यह लग रहा है कि इसमें कई लोग शामिल होंगे।
बिटौड़ा आबादी से बहुत दूर है। अकेला व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता। जिसके बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के पहलू पर जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही ठाकुर परिवार की बेटी के कश्यप समाज के युवक के साथ प्रेम संबंध होेने की बात सामने आई। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है।