फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूनी टोल के कर्मचारियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। भूनी टोल पर सेना के जवाव कपिल कुमार पर हमले के विरोध में मंगलवार सुबह आम आदमी पार्टी ने कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। टोल कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि सेना के जवान को इंसाफ दिलाने के लिए भाजपा के दो पूर्व विधायकों को अपनी ही सरकार में धरने पर बैठना पड़ा। भाजपा सरकार में आम आदमी को कैसे इंसाफ मिलता होगा। डीएम के नाम एसीएम को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। कहा कि 17 अगस्त को भूनी टोल कर्मचारियों ने सेना के जवान कपिल पर हमला किया है। कहां कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब है, आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जाए। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल होने जा रहे कपिल के साथ घटना होना शर्मनाक और राष्ट्र के सम्मान पर प्रहार करने वाली घटना है। दो पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष को अपनी ही सरकार में धरने पर बैठना पड़ा। आम जनता को इस सरकार में कैसे इंसाफ मिलता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर आएदिन मारपीट और अभद्रता की घटना होती है। टोल ठेकेदार और स्थानीय पुलिस के बीच सांठगांठ है। इस घटना में शामिल सभी टोल कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी की लाइव मॉनिटरिंग, कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन, सर्किल ऑफिसर, थाना पुलिस का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। आम आदमी पार्टी इस प्रकरण को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, एसके शर्मा, बृजपाल फौजी, जीएस राजवंशी, फुरकान त्यागी, रंजना तिवारी, कपिल खटीक, वैभव मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें