फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश के बीच रहा अफवाहों का बाजार गर्म  

Wed, 05 Sep 2018 01:04 AM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 सरधना नगर में मंगलवार को छात्रा की मौत की खबर सुनते ही नगर व देहात में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। देहात के लोगों ने नगर के लिये ही कम ही रुख किया। डर था कि कहीं कोई बवाल न हो जाए। उधर, छात्रा को जिंदा जलाने के आरोपियों के घरों पर ताले लटक गए। इनके घरों पर भीड़ कहीं आक्रोश के चलते हमला न बोल दे, इसको देखते हुए यहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं, पूर्व सभासद पति देवेेंद्र बागड़ी और उसके बेटे राजवंश बागडी को भी इस मामले में नामजद किया गया है। उसके घर के बाहर भी पुलिस फोर्स तैनात रही और घर पर ताला लटका रहा। 
विज्ञापन


बाजार सूने, सड़कों पर सन्नाटा
नगर की उन सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया, जिन सड़कों पर आम दिनों में भीड़ में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता हैं। सरधना नगर में भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात होने के कारण जो लोग बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए आए थे, वह सामान लेते ही घरों को लौट गए। देखते ही देखते बाजार सूने होते गए और सड़कों पर सन्नाटा पसरता गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें