फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेरठ आएंगे पुरुषोत्तम चौबे ,पुलिस करेगी पूछताछ 

Tue, 17 Jul 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेनका सिनेमा के मामले में सुर्खियों में आए पुरुषोत्तम चौबे आज मेरठ आ सकते हैं। रविवार को पुरुषोत्तम चौबे ने दावा किया था कि उनके नाम से नगर निगम से ली गई एनओसी पूरी तरह फर्जी है। शपथ पत्र पर उनके फर्जी साइन हैं और उनके नाम पर ये करोड़ों का खेल खेला गया है। चौबे ने निगम पर भी सवाल उठाए थे। चौबे ने मंगलवार को मेरठ आकर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा भी किया है। बताया जा रहा है कि पूरे तथ्य और कागजातों के साथ वे मंगलवार को अपने अधिवक्ताओं के साथ मेरठ आकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष पेश होंगे । एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि पुरुषोत्तम से फोन पर बात हुई । उन्होंने मंगलवार को आने की बात कही है। नगर निगम द्वारा दर्ज कराए गए केस में उनसे पूछताछ होगी और उसके द्वारा दिखा गए तथ्य और सबूतों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


जांच की सबसे अहम कड़ी होगा शपथ पत्र 
इस केस में सबसे अहम वो शपथ पत्र है जिसके आधार पर सिनेमा को तोड़ने की एनओसी ली गई। पुरु षोत्तम चौबे का दावा था कि निगम में दिए गए शपथ पत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं है। ऐसे में पुलिस की जांच में ये शपथ पत्र ही सबसे अहम बिंदु होगा।  

पुरुषोत्तम चौबे के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी । अगर वह तहरीर देते हैं तो पुलिस उनके दावों की जांच कराने के बाद उनकी तहरीर के आधार पर भी केस दर्ज करेगी। 
विज्ञापन

रणविजय सिंह एसपी सिटी 

मेेनका पर लगी सील चेक करने पहुंचे अधिकारी
मेरठ। मेनका सिनेमा में एमडीए द्वारा लगाई गई सील टूटने का शोर मचने पर एमडीए अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सील चैक की। एमडीए के जोनल प्रभारी करनवीर सिंह सोमवार को मेनका सिनेमा पहुंचे। एसओ देहली गेट को भी पुलिस बल के साथ वहां बुला लिया गया था। टीम ने सिनेमा की बिल्डिंग में अलग अलग जगहों पर लगाई गई सभी सील चैक की जो जांच में सही मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें