फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 26 हजार उज्जवला कनेक्शन धारकों के आधार लिंक होना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सरकार ने दीपावली और होली पर एक-एक सिलिंडर गैस मुफ्त में देने का वादा किया है, लेकिन 26 हजार उज्ज्वला कनेक्शन धारकों का गैस का पैसा लटक सकता है। हालांकि इसके लिए आधार को एनपीसीआई से लिंक कराने की कवायद चल रही है, जिससे दीपावली तक गैस का पैसा इनके खातों में पहुंच सके।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख दस हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए थे। जिन्हें सिलिंडर भी मुफ्त में मिले। इन्हें गैस भरवाने पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। अब सरकार ने एक कदम और बढ़ाते हुए उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को दीपावली और होली पर एक एक सिलिंडर गैस मुफ्त में देने का वादा किया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो उज्ज्वला कनेक्शन धारकों के खाते में सिलिंडर की रिफिलिंग कराने के लिए पैसा आएगा।
बताया जा रहा है कि उन्हीं कनेक्शन धारकों के बैंक खातों में पैसा आएगा, जिनके आधार एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपॉरेशनर ऑफ इंडिया) से लिंक है। करीब 26 हजार उज्ज्वला कनेक्शन धारक ऐसे हैं, जिनके आधार एनपीसीआई से लिंक नहीं है। जिनमें इंडियन ऑयल के 850, बीपीसीएल के 19800 और एचपी गैस कंपनी के 5600 कनेक्शन धारक शामिल हैं। हालांकि विभाग की ओर से इनके आधार को लिंक कराने की तैयारी चल रही है। जिससे दीपावली से पहले तक इनके खातों में मुफ्त गैस तक पैसा आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें