फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश हत्याकांड: पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप, SSP ऑफिस पहुंचे परिजन

Thu, 14 Nov 2024 03:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ के किठाैर थानाक्षेत्र में हुए आदेश हत्याकांड में पुलिस दो सप्ताह बाद भी खाली हाथ है। वहीं परिजनों ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव शोल्दा में दिवाली की रात किसान आदेश उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस घटना में सिर में गोली लगने से घायल हुई देववती समेत कई अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ की है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने थाना पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने सीओ किठौर को मामले की जांच सौंप दी है। 

विज्ञापन


दीपावली की रात गोली मारकर की गई थी हत्या
शोल्दा गांव निवासी बिजेंद्र और और उसकी पत्नी देववती गांव के ही किसान आदेश के खेतों में मजदूरी करते थे। इस दौरान आदेश और देववती के संबंध बन गए थे। आदेश की पत्नी की बीमारी के चलते कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद देववती आदेश के साथ उसके घेर में रहने लगी। जबकि आदेश की मां अलग घर में रहती है। दिवाली की रात पटाखों के शोर के बीच किसान आदेश उर्फ गुड्डू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कहा-मंदिर एंट्री से पहले दिखानी होगी मजहबी पहचान- खतना बताएगा 'भाई' या 'भाईजान'

विज्ञापन

देववती को भी सिर में मारी गई गोली
देववती को भी सिर में गोली मारी गई थी। पूरी रात और अगले पूरे दिन भी किसी को घटना का पता नहीं चला था। सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची थी और सबूत जुटाए थे। देववती को अस्पताल में भर्ती कराया और आदेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। आदेश की बड़ी बहन सरिता की ओर से देववती और उसके पुत्रों लोकेश, ललित, पति बिजेंद्र और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इस मामले में देववती और आदेश के परिजनों से पूछताछ की थी। अब अस्पताल से आने के बाद देववती से भी पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। बृहस्पतिवार को आदेश की मां और बहन समेत अन्य परिजन एसएसपी ऑफिस पहंचे और पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारी से जांच कराने की मांग की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सीओ किठौर को मामले की जांच सौंप दी है। जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

आदेश ने किया था आठ बीघा जमीन का सौदा
आदेश के दो पुत्र रोबिन और नीशू हैं। घर से वह ज्यादा वास्ता नहीं रखते। देववती के भी दो पुत्र लोकेश और ललित हैं। दोनों अपने पिता बिजेंद्र के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक देववती के पति और दोनों बेटों का खर्च भी आदेश ही उठाता था। कुछ दिन पूर्व देववती की लड़की की शादी भी आदेश ने ही कराई थी। शादी में कार दी गई थी।

आदेश के इस रवैये को लेकर उसके परिजन और रिश्तेदार भी नाखुश थे। आदेश के पास करीब 46 बीघा जमीन थी। इसमें से करीब 16 बीघा जमीन मेरठ-गढ़ मार्ग पर है। हाल ही में आदेश ने आठ बीघा जमीन का सौदा किया था। जिसके बाद आदेश ने एक कार खरीदी थी। पुलिस ने आदेश के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाली। पुलिस की जांच में सामने आया कि 67 लाख रुपये जमीन की पेशगी के आए थे। इनमें से 9 लाख की उसने कार खरीद ली। करीब 45 लाख रुपये की एफडी करा दी और बाकी रकम उसके खाते में जमा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें