संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव नवाबगढ़ी में पावरलूम मशीनों के किराए को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। परिजन घायल अवस्था में युवक को थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला तकियाकैत निवासी शाद ने तहरीर में बताया कि वह 21 अक्टूबर को नवाबगढ़ी गांव में पावरलूम मशीनों पर काम देखने गया था। जैसे ही वह गांव पहुंचा, चार युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन एक गली में ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने मशीनों के किराए को लेकर उससे विवाद किया और जब उसने मशीन मालिक महबूब से बात करने की बात कही, तो वे भड़क गए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पिर्टा कर दी। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद घायल अवस्था में शाद थाने पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित आरोपी कामिल, साजिद, शाहवेज समेत कई अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में आशुतोष कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।