फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट नहीं देने पर युवक पर लोहे की राॅड से हमला, बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में घाट चौकी से सौ कदम की दूरी पर दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने लिफ्ट देने से मना करने पर बाइक सवार युवक सूरज को लोहे की रॉड से हमला किया। युवक ने बचाव के लिए राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। आरोपी सूरज की बाइक लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

परतापुर बराल गांव निवासी सूरज अपने दोस्त सचिन के साथ बृहस्पतिवार रात नेशनल हाईवे मेरठ बाईपास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद दोस्त सचिन चला गया। सूरज के अनुसार ढाबे के पास एक्टिवा सवार तीन युवक खड़े थे। सभी शराब पीए हुए थे। जब वह अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक लेकर चला, तो तीनों ने उसे रोक लिया और साथी युवक को लिफ्ट देकर घर तक छोड़ने की बात कही। सूरज ने अपने घर जल्दी पहुंचने की बात कहकर लिफ्ट देने से मना कर दिया।
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे हाईवे पर दौड़ाकर पीटा। सूरज के लहूलुहान हो जाने पर आरोपी युवक उसे हाईवे किनारे छोड़ और बाइक लूटकर भाग गए। हमले में सूरज के हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवक के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें