फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाड़ी की साइड मारने का झूठा आरोप लगाकर युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव गोटका निवासी विक्रांत पंवार पर कार सवार आरोपियों ने गाड़ी में साइड मारने का झूठा आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पीड़ित विक्रांत पंवार ने बताया कि वह बुधवार को करनावल गेट स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर लौट रहा था। सरधना-बिनौली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद आगे बढ़ा ही था कि तभी कार सवार युवकों ने उसकी गाड़ी पर साइड मारने का आरोप लगाते हुए उसे रोक लिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी में साइड मारने का झूठा आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें