फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में युवक पर हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव ईकड़ी निवासी अनुज शर्मा पुत्र सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि उनके और गांव के ही व्यक्ति के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को अनुज अपने खेत की पैमाइश करा रहे थे, तभी अमित वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। अनुज के विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में अनुज ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें